शनि जयंती की पूजा का क्या है सही नियम? जानिए शुभ मुहूर्त

हर साल ज्येष्ठ अमावस्या को शनि जयंती (2025) मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और परिवार में खुशहाली आती है। 27 मई यानी आज शनि जयंती मनाई जा रही है। इस दिन शनिदेव की पूजा से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

शनि जयंती 2025 पूजा मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त 27 मई 2025, सुबह 04 बजकर 03 मिनट से सुबह 04 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से 03 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 11 मिनट से 07 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। सुबह सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके साथ ही रात 10 बजकर 54 मिनट तक सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है। फिर सुबह 08 बजकर 31 मिनट तक शिववास योग रहेगा। इस दौरान आप किसी भी तरह का मांगलिक काम कर सकते हैं।

शनि जयंती पूजा विधि

  • इस दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करें।
  • नीले रंग के कपड़े पहनें।
  • पूजा शुरू करने से पहले हाथ में जल और काले तिल लेकर शनिदेव की पूजा का संकल्प लें।
  • घर या शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की पूजा करें।
  • शनिदेव को सरसों का तेल बहुत प्रिय है।
  • इसलिए उनका तेल से अभिषेक करें।
  • तिल के तेल का दीपक जलाएं।
  • शनिदेव को नीले रंग के फूल, जैसे अपराजिता व शमी के फूल अर्पित करें।
  • इसके साथ ही, उन्हें काला उड़द, काले तिल, लोहा, और गुड़ से बनी चीजें अर्पित करें।
  • “ॐ शं शनैश्चराय नमः” या “ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार भक्ति भाव से जप करें।
  • सुबह पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और शाम सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • इस दिन वाणी और व्यवहार में पवित्रता बनाए रखें।
  • किसी का अनादर न करें, झूठ न बोलें और किसी को परेशान न करें।

शनि जयंती 2025 पूजा मंत्र

1. ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम । छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम ।।

2. सुर्यपुत्रो दीर्घदेहो विशालाक्ष: शिवप्रिय: ।दीर्घचार: प्रसन्नात्मा पीडां हरतु मे शनि: ।।तन्नो मंद: प्रचोदयात ।।

Related Posts

फाइनेंस कंपनियों पर RBI की कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर भरना होगा लाखों का जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामकीय नियमों के उल्लंघन को लेकर दो फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

Read More

फर्जी तलाक’ विवाद में आकांक्षा चमोला का बयान, गौरव के इस्तेमाल को लेकर भी रखी अपनी बात

टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपने खिलाफ लगाए जा रहे ‘फर्जी तलाक’ और गौरव का इस्तेमाल

Read More

फाइनेंस कंपनियों पर RBI की कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर भरना होगा लाखों का जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामकीय नियमों के उल्लंघन को लेकर दो फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। केंद्रीय बैंक ने दोनों कंपनियों

Read More »

जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 68 अर्धशतकों की बराबरी

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रूट ने कम टेस्ट मैचों में

Read More »

पुतला दहन को लेकर रांची में तनाव, छात्रों और पुलिस की भिड़ंत; 14 नामजद

रांची में पुतला दहन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय बिगड़

Read More »

फर्जी तलाक’ विवाद में आकांक्षा चमोला का बयान, गौरव के इस्तेमाल को लेकर भी रखी अपनी बात

टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपने खिलाफ लगाए जा रहे ‘फर्जी तलाक’ और गौरव का इस्तेमाल करने जैसे आरोपों पर नाराजगी

Read More »

शिलॉन्ग हिंसा पर एक्शन मोड में प्रशासन, 15 FIR दर्ज और पांच संदिग्धों की पहचान; SIT को जांच की जिम्मेदारी

शिलॉन्ग में 19 अगस्त को हुई हिंसा के मामले में मेघालय पुलिस ने अब तक 15 FIR दर्ज की हैं। अधिकारियों के मुताबिक, हिंसा के

Read More »

निवेश और रोजगार को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा प्लान, वैश्विक मंच पर बताया MP का रोडमैप

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने Economic Times World Leaders Forum 2026 में प्रदेश के निवेश और विकास मॉडल को सामने रखा। उन्होंने

Read More »