सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को मिली हरी झंडी, सरकार से NOC के बाद रिलीज की बढ़ी उम्मीद

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के संशोधित वर्जन को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल गया है। इसके साथ ही लंबे समय से अटकी फिल्म के सिनेमाघरों तक पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है।

फिल्म पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से बनाई जा रही थी और इसकी कहानी 2020 के गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुए टकराव की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म के कंटेंट और चीन के चित्रण को लेकर कथित आपत्तियों के बाद इसके रिलीज में देरी हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने फिल्म में कई बदलाव किए हैं।

13 नवंबर की रिलीज पर नजर
NOC मिलने के बाद अब फिल्म के मेकर्स की नजर 13 नवंबर 2026 की संभावित रिलीज डेट पर बताई जा रही है। हालांकि यह तारीख अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुई है। फिल्म को पहले CBFC के पास प्रमाणन के लिए भेजा जाएगा और सेंसर बोर्ड की मंजूरी के बाद ही रिलीज डेट पर अंतिम फैसला होगा।

फिल्म में किए गए बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार की आपत्तियों के बाद फिल्म के नए वर्जन में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सूत्रों के हवाले से दावा है कि संशोधित फिल्म में भारत-चीन संबंधों के सकारात्मक पहलुओं को भी जगह दी गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की मंजूरी के बाद अब अगला महत्वपूर्ण चरण CBFC सर्टिफिकेशन का है।

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म
‘मातृभूमि’ का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण सलमा खान के प्रोडक्शन हाउस Salman Khan Films के बैनर तले किया गया है।

फिलहाल दर्शकों को आधिकारिक रिलीज डेट और CBFC की मंजूरी का इंतजार है। अगर प्रमाणन प्रक्रिया समय पर पूरी होती है, तो फिल्म नवंबर में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

Related Posts

भारत की बेटियों का ऐतिहासिक धमाका, चीन को धूल चटाकर चौथी बार बनीं एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की चैंपियन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, दमदार खेल और शानदार टीम भावना का लोहा मनवाते हुए

Read More

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा : विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा –

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना – सीहोर जिले में

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

सीएम ने देवास के महाप्रबंधक उद्योग को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी नल जल योजना की शिकायत पर

Read More

भारत की बेटियों का ऐतिहासिक धमाका, चीन को धूल चटाकर चौथी बार बनीं एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की चैंपियन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, दमदार खेल और शानदार टीम भावना का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया। भोपाल में

Read More »

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा : विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा – रीवा में निकली पदयात्रा में

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना – सीहोर जिले में परियोजना के फेज-1 और फेज-2

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

सीएम ने देवास के महाप्रबंधक उद्योग को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी नल जल योजना की शिकायत पर ठेकेदार पर लगाई एक लाख

Read More »

अमेरिकी वायुसेना के क्लाउड नेटवर्क पर साइबर हमला, रडार और मिसाइल सिस्टम की संवेदनशील जानकारी खतरे में

अमेरिकी वायुसेना के क्लाउड सिस्टम में हैकर्स की सेंधमारी की खबर से रक्षा और साइबर सुरक्षा एजेंसियों में चिंता बढ़ गई है। इस साइबर हमले

Read More »

राजस्थान पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, भाजपा को 105 सीटों से करना पड़ा संतोष

राजस्थान में पंचायत समिति चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन

Read More »