सिद्धारमैया ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2028 नहीं लड़ने का ऐलान किया

Ktk-कर्नाटक की सियासत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता सिद्धारमैया ने 2028 का विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने इसकी जानकारी एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है.

उन्होंने कहा, ‘मैं 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा. मैं अब 79 साल का हो गया हूं. हमारी सरकार का कार्यकाल अभी डेढ़ साल और बाकी है. तबतक मैं 81-82 साल का हो जाऊंगा. मेरी सेहत अब वैसी नहीं रही, जैसी पहले हुआ करती थी. अब पहले जैसा जोश और उत्साह के साथ काम करना मुमकिन नहीं है.’

सिद्धारमैया मांड्या जिले के के.आर. पेट में शनिवार को आयोजित एक निजी कार्यक्रम में बोल रहे थे. सिद्धारमैया ने ऐलान करते हुए कहा, ‘आज राजनीति में भ्रष्टाचार आ गया है. इसलिए मैं 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा. हालांकि, राजनीति में एक्टिव रहते हुए, मैं लोगों के दुख-सुख की आवाज बनता रहूंगा.’

उन्होंने कहा, ‘वरुणा निर्वाचन क्षेत्र के लोग एक बार मुझसे चुनाव लड़ने का आग्रह कर रहे हैं. लेकिन मैंने तय किया है कि अब मैं कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा. पहले जब मैं चुनाव लड़ता था, तो निर्वाचन क्षेत्र के लोग ही हमें पैसे देते थे. हमारी जीत सुनिश्चित करते थे, लेकिन आज वैसी स्थिति नहीं रही.’

उन्होंने उम्र का हवाला देते हुए कहा, ‘मैं अब 79 साल का हो गया हूं. हमारी सरकार का कार्यकाल अभी डेढ़ साल और बाकी है. तब तक मैं 81-82 साल का हो जाऊंगा. मेरी सेहत अब वैसी नहीं रही जैसी पहले हुआ करती थी. अब पहले जैसा जोश और उत्साह के साथ काम करना संभव नहीं है.’

उन्होंने कहा, ‘2028 तक मैं 82 साल का हो जाऊंगा. तब मेरे राजनीतिक जीवन के 50 साल पूरे हो जाएंगे. मैंने 1978 में तालुक बोर्ड सदस्य के तौर पर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था. मैंने हार और जीत, दोनों देखी हैं. लेकिन मुझे इस बात का संतोष है कि मैंने कभी उन सिद्धांतों के खिलाफ काम नहीं किया जिनमें मेरा विश्वास था, और न ही कभी अपनी अंतरात्मा के साथ धोखा किया.’

Related Posts

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले के लिए तैयार इंदौर, एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की एक झलक पाने उमड़ा हुजूम

क्रिकेट प्रेमियों के लिए इंदौर में उत्साह का माहौल है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले को

Read More

उत्तरकाशी में भूकंप के तेज झटके, 4.2 तीव्रता से कांपी धरती; चार दिन में दूसरी बार आया भूकंप

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार, 10 अक्टूबर की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप

Read More

‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘तान्हाजी’ का रिकॉर्ड, अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के

Read More

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले के लिए तैयार इंदौर, एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की एक झलक पाने उमड़ा हुजूम

क्रिकेट प्रेमियों के लिए इंदौर में उत्साह का माहौल है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर शहर में तैयारियां तेज

Read More »

चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 पूर्व नौकरशाह, खुला पत्र लिखकर दिया संदेश

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच 124 पूर्व नौकरशाहों ने आयोग के समर्थन में खुला पत्र लिखकर अपनी बात रखी

Read More »

उत्तरकाशी में भूकंप के तेज झटके, 4.2 तीव्रता से कांपी धरती; चार दिन में दूसरी बार आया भूकंप

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार, 10 अक्टूबर की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की

Read More »

‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘तान्हाजी’ का रिकॉर्ड, अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज आठ दिनों में फिल्म

Read More »

साइबर अपराधों से बचाव के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे

Read More »

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाएंगी साड़ियां

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर अहम फैसले किए हैं। योगी कैबिनेट ने महिलाओं को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर

Read More »