सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा

सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा
कतर की तरफ से एक बार फिर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव को कम करने की कोशिश की जा रही है. इसी सिलसिले में कतर के वार्ताकार ईरान गए हैं. यह दावा सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है.

इस यात्रा के जानकारी रखने वाले एक राजनयिक के हवाले से कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समझौता खत्म के ऐलान के बाद कतर के वार्ताकार ने ईरान का रुख किया है. साथ ही इस तनाव को कम करने की कोशिशें की गईं. वहीं, पश्चिम एशिया में हाल में एक बार फिर तनाव गहरा गया है. ऐसे में इसे अमेरिका और ईरान में एक बार फिर बातचीत शुरू करने की कोशिशों के तौर पर इसे देखा जा रहा है.

अमेरिका के साथ तालमेल बिठाक यात्रा को किया गया: रिपोर्ट
CNN की मानें तो अमेरिका साथ तालमेल बिठाकर इस यात्रा को किया गया है. बातचीत का मकसद टेंशन कम करने और वॉशिंगटन-तेहरान के बीच बातचीत की संभावना को फिर बनाना उद्देश्य है. यह कदम दोनों तरफ से हुए तेज हमलों के बाद शुक्रवार को उठाया गया है. फिलहाल हमलों में कमी आई है. इन हमलों से दोनों देशों में एक बार फिर समझौता टूटने का खतरा पैदा हो गया था.

मध्यस्थ देश दोनों को एक टेबल पर फिर लाने की कर रहे कोशिश
ऐसे में मध्यस्थ देश दोनों को फिर से टेबल पर लाने की कोशिश कर रहे हैं. अमेरिका का आरोप है कि ईरान ने हॉर्मुज में कमर्शियल जहाजो को निशाना बनाया है. तो वहीं अमेरिकी सेना ने भी तेहरान पर हवाई हमले किए. इसके जवाब में इस्लामिक रिपब्लिक ने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर हमले किए. इससे दोनों पक्षों में तनाव गहरा गया. सीएनएन ने बताया कि अमेरिका और ईरान संघर्ष को खत्म करने की पर्दे के पीछे कूटनीतिक कोशिशें जारी है.

Related Posts

रोड शो में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अभिवादन, हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत

रोड शो में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अभिवादन, हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को कालापीपल

Read More

योगी सरकार ने पूर्व खिलाड़ियों को दिया सम्मान

योगी सरकार ने पूर्व खिलाड़ियों को दिया सम्मानमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ प्रदेश का

Read More »

लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश

लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेशउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी में 22 जून को हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों

Read More »

राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल,दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल,दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहतराजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 महीने की

Read More »

रोड शो में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अभिवादन, हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत

रोड शो में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अभिवादन, हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को कालापीपल में रोड शो कर जनता

Read More »

मुख्यमंत्री ने किया 30.86 करोड़ रुपए के विभिन्न 12 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने किया 30.86 करोड़ रुपए के विभिन्न 12 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पणमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों

Read More »