व्रत छूट जाए तो न हों निराश, श्रीहरि के ये 5 महामंत्र दिलाएंगे पूरी पूजा का पुण्य

व्रत छूट जाए तो न हों निराश, श्रीहरि के ये 5 महामंत्र दिलाएंगे पूरी पूजा का पुण्य
इस साल आषाढ़ मास की पहली योगिनी एकादशी 10 जुलाई 2026, शुक्रवार के दिन रखी जाएगी। यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए बेहद विशेष माना जाता है। कहते हैं इस दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से व्रत रखने के साथ विधि विधान से भगवान श्री हरि की पूजा करता है, उसके जीवन की तमाम बाधाएं दूर हो जाती हैं।

लेकिन जो लोग व्रत नहीं रख सकते हैं, उन्हें कम से कम भगवान विष्णु से जुड़े 5 खास मंत्रों का काम से कम 108 बार तो जाप करना ही चाहिए। माना जाता है कि, इन मंत्रों का जाप करने से भगवान विष्णु अपने भक्त से अति प्रसन्न होते हैं।

पहला मंत्र
ऊं नमो भगवते वासुदेव नमः
अर्थात- यह मंत्र भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्रीकृष्ण का नाम है। इस मंत्र का जाप करने से आध्यात्मिक विकास के साथ मानसिक तनाव दूर होता है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। इस मंत्र को मोक्ष प्रदाता मंत्र भी कहा जाता है, जो भक्त को भगवान के बेहद करीब ले आता है।

दूसरा मंत्र
ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
अर्थात्- यह भगवान विष्णु से जुड़ा गायत्री मंत्र है। योगिनी एकादशी के साथ-साथ अन्य दिनों में भी इस मंत्र का जाप करने से बौद्धिक विकास होता है और तमाम दुख-दर्द दूर होते हैं। श्रीनारायण गायत्री मंत्र का जाप करने से प्रभु की कृपा बनी रहती है।

तीसरा मंत्र
श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
यह मंत्र भगवान श्रीहरि के भजन से जुड़ा मंत्र है। इस मंत्र का अर्थ है कि, हे नारायण, हे हरि आप ही मेरे सब कुछ हैं और मैं आपकी शरण में हूं।

चौथा मंत्र
‘मंगलं भगवान विष्णुः, मंगलं गरुड़ध्वजः, मंगलं पुंडरीकाक्षः, मंगलाय तनो हरिः’
अर्थात्- यह श्लोक संस्कृत भाषा का है, जिसमें भगवान विष्णु की स्तुति की गई है। इस मंत्र का जाप सभी शुभ कार्यों, अनुष्ठान या कार्य के प्रारंभ में किया जाता है।

पांचवां मंत्र
ॐ श्री विष्णुवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्
अर्थात्- यह मंत्र भी भगवान विष्णु को समर्पित खास मंत्र है। निर्जला एकादशी के मौके पर इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को मानसिक शांति और आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति होती है।

Related Posts

मालवी, निमाड़ी और बुंदेली को सहेजने की जरूरत, आधुनिकता की दौड़ में न खोएं अपनी जड़ें

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने के लिए आंचलिक बोलियों का संरक्षण बेहद जरूरी है।

Read More

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार का संकल्प, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के तालमेल पर जोर

मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी

Read More

आदिवासी वनांचलों में विकास की नई पहल, किसान होंगे समृद्ध और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने

Read More

मानवता और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं गुरु नानक देव जी, उनके संदेश आज भी प्रासंगिक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी ने अपने विचारों और उपदेशों के माध्यम से

Read More »

मालवी, निमाड़ी और बुंदेली को सहेजने की जरूरत, आधुनिकता की दौड़ में न खोएं अपनी जड़ें

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने के लिए आंचलिक बोलियों का संरक्षण बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने

Read More »

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार का संकल्प, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के तालमेल पर जोर

मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव

Read More »

आदिवासी वनांचलों में विकास की नई पहल, किसान होंगे समृद्ध और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर

Read More »

मेहनत लाई रंग! महक और पलक का भारतीय टीम में चयन, इंग्लैंड से होगा अगला मुकाबला

छत्तीसगढ़ की दो होनहार बेटियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। राज्य की महिला

Read More »

पीएम मोदी का गुरुद्वारों से आह्वान, देश के हर युवा तक पहुंचाएं यह संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गुरुद्वारों और सिख समुदाय से एक महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के हर युवा तक सेवा,

Read More »