रोनाल्डो का आखिरी मैच देखने पहुंचे एमएस धोनी और विराट कोहली

रोनाल्डो का आखिरी मैच देखने पहुंचे एमएस धोनी और विराट कोहली
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम मंगलवार (07 जुलाई) को राउंड ऑफ 16 में स्पेन के खिलाफ 0-1 से हार झेलने के बाद 2026 फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2026) से बाहर हो गई. अमेरिका के डलास स्टेडियम में खेला गया यह रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप मैच था, जिसे देखने के लिए एमएस धोनी और विराट कोहली भी पहुंचे थे, ऐसा एक वायरल तस्वीर में दावा किया जा रहा है.

तस्वीर में देखा जा सकता है कि एमएस धोनी और विराट कोहली स्टैंड्स में बैठे नजर आ रहे हैं. तस्वीर पर पुर्तगाल और स्पेन मैच की स्कोरिंग भी एक कोने पर नजर आ रही है. उसके बगल में टाइम लिखा हुआ आ रहा है, जिसके मुताबिक 13:33 मिनट का खेल हो चुका है.

पहली नजर में देखने पर ऐसा ही लग रहा है कि तस्वीर असली है और उसे किसी वीडियो से काटा गया है. वहीं कैप्शन में लिखा गया, “विराट कोहली और एमएस धोनी स्पेन बनाम पुर्तगाल का मैच देख रहे हैं और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का उत्साह बढ़ा रहे हैं.”

क्या है तस्वीर की असल हकीकत?
अब आइए जान लेते हैं कि इस वायरल तस्वीर की असल हकीकत क्या है. तो आपको बता दें कि इस तस्वीर में किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है. कोहली या फिर धोनी की तरफ से इस तरह की कोई पोस्ट सामने नहीं आई. धोनी इस आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं, जबकि कोहली इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज की तैयारी में जुटे हैं. लिहाजा वायरल फोटो की किसी भी तरह से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी.

रोनाल्डो ने खेल लिया वर्ल्ड कप का आखिरी मैच
यह रोनाल्डो के करियर का आखिरी वर्ल्ड कप था. इस दफा उन्होंने छठी बार विश्व कप में हिस्सा लिया. स्पेन के खिलाफ मैच से पहले रोनाल्डो ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि की थी कि वह अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. इस तरह उन्होंने आखिरी वर्ल्ड कप में आखिरी मैच खेल लिया. रोनाल्डो ने उन खिलाड़ियों में शुमार रहे, जिन्होंने एक भी फीफा वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता.

Related Posts

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में इंटरेक्टिव सेशन को किया संबोधित, निवेश और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में निवेश

Read More

मुंबई में 7 देशों के काउंसल जनरल और राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव की राउंडटेबल बैठक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में सात देशों के काउंसल जनरल एवं राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल

Read More

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में इंटरेक्टिव सेशन को किया संबोधित, निवेश और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास, व्यापारिक

Read More »

मुंबई में 7 देशों के काउंसल जनरल और राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव की राउंडटेबल बैठक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में सात देशों के काउंसल जनरल एवं राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल बैठक की। बैठक का उद्देश्य

Read More »

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS-Infosys-Wipro समेत 8 कंपनियां PERM से सस्पेंड

अमेरिका में काम कर रहे भारतीय IT प्रोफेशनल्स के लिए बड़ा झटका सामने आया है। अमेरिकी श्रम विभाग ने TCS, Infosys, Wipro, HCL और Cognizant

Read More »

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, CM विष्णु देव साय ने सराहा राष्ट्रसेवा का समर्पण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि

Read More »

GST में बड़े सुधारों का PM मोदी ने किया स्वागत, बोले- गिरफ्तारी के प्रावधान हटने से बढ़ेगी पारदर्शिता

जीएसटी व्यवस्था को और सरल, पारदर्शी और कारोबारी हितैषी बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने कई अहम कदमों की सिफारिश की है। 57वीं जीएसटी

Read More »