युवाओं के कौशल विकास पर बड़ा कदम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य कौशल विकास एवं रोजगार संवर्धन के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का उद्देश्य पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण देकर उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं और इस तरह की साझेदारियां प्रदेश के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेंगी।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश प्राकृतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन की दृष्टि से देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार होने से पर्यटकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और प्रदेश का पर्यटन उद्योग नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

एमओयू के तहत टाटा स्ट्राइव द्वारा पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को व्यवहारिक ज्ञान, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल और उद्योग आधारित दक्षताओं से भी सशक्त किया जाएगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उद्योगों, शैक्षणिक संस्थानों और प्रशिक्षण एजेंसियों के सहयोग से युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के बीच यह साझेदारी राज्य में रोजगार सृजन और पर्यटन क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।

Related Posts

मालवी, निमाड़ी और बुंदेली को सहेजने की जरूरत, आधुनिकता की दौड़ में न खोएं अपनी जड़ें

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने के लिए आंचलिक बोलियों का संरक्षण बेहद जरूरी है।

Read More

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार का संकल्प, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के तालमेल पर जोर

मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी

Read More

आदिवासी वनांचलों में विकास की नई पहल, किसान होंगे समृद्ध और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने

Read More

मानवता और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं गुरु नानक देव जी, उनके संदेश आज भी प्रासंगिक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी ने अपने विचारों और उपदेशों के माध्यम से

Read More »

मालवी, निमाड़ी और बुंदेली को सहेजने की जरूरत, आधुनिकता की दौड़ में न खोएं अपनी जड़ें

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने के लिए आंचलिक बोलियों का संरक्षण बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने

Read More »

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार का संकल्प, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के तालमेल पर जोर

मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव

Read More »

आदिवासी वनांचलों में विकास की नई पहल, किसान होंगे समृद्ध और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर

Read More »

मेहनत लाई रंग! महक और पलक का भारतीय टीम में चयन, इंग्लैंड से होगा अगला मुकाबला

छत्तीसगढ़ की दो होनहार बेटियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। राज्य की महिला

Read More »

पीएम मोदी का गुरुद्वारों से आह्वान, देश के हर युवा तक पहुंचाएं यह संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गुरुद्वारों और सिख समुदाय से एक महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के हर युवा तक सेवा,

Read More »