योगी सरकार ने बढ़ाया कृषक दुर्घटना योजना का बजट, हजारों किसान परिवारों को राहत

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसानों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का बजट बढ़ा दिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के लिए 1,150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के 1,050 करोड़ रुपये की तुलना में 100 करोड़ रुपये अधिक है।

इस योजना के तहत दुर्घटना के कारण किसान की मृत्यु या दिव्यांगता होने की स्थिति में पात्र लाभार्थी को अधिकतम 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। योजना का उद्देश्य दुर्घटना से प्रभावित किसान परिवारों को अचानक आने वाले आर्थिक संकट से राहत प्रदान करना है।

हजारों परिवारों को मिल चुका है लाभ
सरकार के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना के लिए 1,050 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था और करीब 21,659 आश्रित परिवारों को इसका लाभ मिला। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 17 हजार से अधिक आश्रित परिवारों को सहायता मिल चुकी है।

सीएम डैशबोर्ड से निगरानी
योजना के क्रियान्वयन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए इसके पोर्टल को सीएम डैशबोर्ड से जोड़ा गया है। इससे जिलों में आवेदनों और सहायता वितरण की प्रगति की ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। सरकार का जोर पात्र परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने और योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने पर है।

योगी सरकार के इस कदम से दुर्घटना में प्रभावित किसान परिवारों को आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिलने की उम्मीद है। बढ़ा हुआ बजट योजना के दायरे और सहायता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Posts

वैकुंठ चतुर्दशी पर आज बनेगा दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग, भरणी नक्षत्र और वरीयान योग में होगी हरि-हर की आराधना

कार्तिक मास की पावन वैकुंठ चतुर्दशी इस वर्ष 23 नवंबर, सोमवार को विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय संयोग के साथ मनाई

Read More

भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी नई दिशा, पीएम मोदी और बालेन शाह की मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजरें

भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने के लिहाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के

Read More

तमिलनाडु में मौत बनकर दौड़ी कार, पेड़ से टकराने पर 8 लोगों की गई जान; पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। थुरैयूर-मुसिरी

Read More

खेलों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की नई उड़ान, अंतरराष्ट्रीय परिसर से खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के खेल इतिहास में अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर की सौगात एक स्वर्णिम

Read More

वैकुंठ चतुर्दशी पर आज बनेगा दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग, भरणी नक्षत्र और वरीयान योग में होगी हरि-हर की आराधना

कार्तिक मास की पावन वैकुंठ चतुर्दशी इस वर्ष 23 नवंबर, सोमवार को विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय संयोग के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर

Read More »

भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी नई दिशा, पीएम मोदी और बालेन शाह की मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजरें

भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने के लिहाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की प्रस्तावित

Read More »

तमिलनाडु में मौत बनकर दौड़ी कार, पेड़ से टकराने पर 8 लोगों की गई जान; पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। थुरैयूर-मुसिरी हाईवे पर एक कार अनियंत्रित

Read More »

खेलों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की नई उड़ान, अंतरराष्ट्रीय परिसर से खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के खेल इतिहास में अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर की सौगात एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में जुड़

Read More »

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिखी ऐतिहासिक विरासत, दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को प्रदर्शित करने का प्रमुख केंद्र बन गया है। यहां प्रदर्शित

Read More »

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार, किसानों की खुशहाली से बदलेगी तस्वीर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना तभी साकार होगा, जब गांवों का समग्र विकास होगा और किसानों के जीवन

Read More »