महाराष्ट्र में महायुति की सियासी हलचल तेज, डिनर मीटिंग से अटकलों का बाजार गर्म

महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार को सियासी हलचल तेज हो गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नियमित मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक को एक दिन पहले सोमवार को बुलाया है। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास ‘वर्षा’ में महायुति के प्रमुख नेताओं की बैठक और डिनर का कार्यक्रम रखा गया है। इस घटनाक्रम के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार समेत महायुति के प्रमुख नेता शामिल होंगे। इसके बाद गठबंधन के मंत्रियों और बीजेपी, शिवसेना तथा एनसीपी के नेताओं के लिए डिनर आयोजित किया जाएगा। आधिकारिक तौर पर इस बैठक का उद्देश्य गठबंधन के बीच बेहतर समन्वय, आपसी मतभेदों को दूर करना और सरकार के कामकाज को गति देना बताया गया है।

बैठक का समय बदलने से बढ़ी चर्चा
कैबिनेट बैठक का कार्यक्रम बदलने की वजह मुख्यमंत्री फडणवीस का मंगलवार को मुंबई से बाहर एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होना बताई गई है। हालांकि, कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद महायुति के शीर्ष नेताओं की बैठक और डिनर होने के कारण राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। फडणवीस के हालिया दिल्ली दौरे के बाद इस घटनाक्रम को और भी अहम माना जा रहा है।

हालांकि, अभी तक सरकार या गठबंधन की ओर से किसी बड़े राजनीतिक बदलाव की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। महायुति की इस बैठक में क्या चर्चा होती है और क्या कोई बड़ा फैसला सामने आता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Posts

42.52 करोड़ रुपये की लागत से बना सांदीपनि विद्यालय, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 42.52 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया। इस विद्यालय के

Read More

महिला सशक्तिकरण से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ का सपना, महिलाओं की आत्मनिर्भरता पर CM विष्णु देव साय का जोर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण के माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार किया

Read More

सहवाग को वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी में दिखी अपनी झलक, बोले- पहली गेंद से आक्रमण करने की सोच है खास

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हैं।

Read More

CJP की प्रेस वार्ता में केंद्र पर बरसे सौरव दास और आशुतोष रांका, बोले- देश में आपातकाल जैसे हालात

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद

Read More

42.52 करोड़ रुपये की लागत से बना सांदीपनि विद्यालय, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 42.52 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया। इस विद्यालय के शुरू होने से विद्यार्थियों को

Read More »

महिला सशक्तिकरण से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ का सपना, महिलाओं की आत्मनिर्भरता पर CM विष्णु देव साय का जोर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण के माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार किया जा सकता है। महिलाओं की

Read More »

सहवाग को वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी में दिखी अपनी झलक, बोले- पहली गेंद से आक्रमण करने की सोच है खास

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हैं। सहवाग का कहना है कि

Read More »

CJP की प्रेस वार्ता में केंद्र पर बरसे सौरव दास और आशुतोष रांका, बोले- देश में आपातकाल जैसे हालात

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच कॉकरोच जनता पार्टी

Read More »

रांची IIIT में छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, निदेशक और डीन के इस्तीफे की मांग; अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे विद्यार्थी

झारखंड की राजधानी रांची स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद कैंपस

Read More »

नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़ से 6 पुल और दर्जनों घर बहे, 10 लोग लापता

नेपाल में रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को एक बार फिर प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचाई। गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई

Read More »