मोदी जी के हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का उत्सव बनाएगी कर्म  की विशाल तिरंगा यात्रा :रामेश्वर

मोदी जी के हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का उत्सव बनाएगी कर्म की विशाल तिरंगा यात्रा :रामेश्वर

14 अगस्त को आयोजित होने वाली भारत की विशाल तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर हिन्दी भवन में कर्म की पहली बैठक संपन्न
भोपाल। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तारतम्य में तथा अखंड भारत के संकल्प के साथ प्रतिवर्ष 14 अगस्त को आयोजित होने वाली भारत की विशाल तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को भोपाल के हिन्दी भवन में कर्म की पहली एवं विशाल बैठक आयोजित हुई। बैठक में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कर्म के कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, राष्ट्रभक्तों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद कर यात्रा की व्यापक रूपरेखा, जनसहभागिता एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति आस्था, सम्मान और अखंड भारत के संकल्प का जन-आंदोलन है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा से जुड़कर राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा, “जब तक इस शरीर में प्राण हैं, मेरी हर श्वांस भारत माता के सम्मान को समर्पित रहेगी। मेरे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और उसकी सेवा ही जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य है।”

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का स्वाभिमान और सुरक्षा दोनों सशक्त हुए हैं। भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य ने विश्व में भारत का मस्तक ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और राष्ट्रभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 14 अगस्त को भोपाल की सड़कों पर हजारों-लाखों देशभक्त हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष के साथ निकलेंगे और पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग जाएगा। बैठक में यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क, विभिन्न सामाजिक संगठनों की भागीदारी तथा युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई।

Related Posts

21 लाख वृक्षारोपण के संकल्प के साथ BSF की बुढ़ानिया पहाड़ी पर 51 हजार पौधे लगाकर महाअभियान का हुआ शुभारंभ

21 लाख वृक्षारोपण के संकल्प के साथ BSF की बुढ़ानिया पहाड़ी पर 51 हजार पौधे लगाकर महाअभियान का हुआ शुभारंभ

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलनमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गतिमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में

Read More

इंदौर में 15.70 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, आगर मालवा का तस्कर गिरफ्तार

इंदौर में 15.70 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, आगर मालवा का तस्कर गिरफ्तारइंदौर पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी

Read More »

 मोदी जी के हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का उत्सव बनाएगी कर्म  की विशाल तिरंगा यात्रा :रामेश्वर

मोदी जी के हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का उत्सव बनाएगी कर्म की विशाल तिरंगा यात्रा :रामेश्वर 14 अगस्त को आयोजित होने वाली भारत

Read More »

21 लाख वृक्षारोपण के संकल्प के साथ BSF की बुढ़ानिया पहाड़ी पर 51 हजार पौधे लगाकर महाअभियान का हुआ शुभारंभ

21 लाख वृक्षारोपण के संकल्प के साथ BSF की बुढ़ानिया पहाड़ी पर 51 हजार पौधे लगाकर महाअभियान का हुआ शुभारंभ सभी घरों में वाटर हार्वेस्टिंग

Read More »

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलनमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास

Read More »

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गतिमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में

Read More »

डिजिटल सुशासन से छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डिजिटल सुशासन से छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है : मुख्यमंत्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में

Read More »