मणिक्कम टैगोर बने तमिलनाडु कांग्रेस के नए अध्यक्ष

मणिक्कम टैगोर बने तमिलनाडु कांग्रेस के नए अध्यक्ष
तमिलनाडु कांग्रेस में बड़ा बदलाव हो गया है। कांग्रेस आलाकमान ने शनिवार को मणिक्कम तागोर को तमिलनाडु कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। सीएम विजय की पार्टी टीवीके के साथ राज्य में सरकार बनाने के बाद कांग्रेस का यह पहला बड़ा फैसला है।

इस फैसले के बाद यह माना जा रहा है कि पार्टी राज्य में अपनी जड़ें मजबूत करने की कोशिश कर रही है। पुराने अध्यक्ष के सेल्वापेरुन्थगई की जगह अब टैगोर कांग्रेस की कमान संभालेंगे।
क्यों हुआ यह बदलाव?

कांग्रेस पार्टी लंबे समय से तमिलनाडु में मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है। डीएमके के साथ गठबंधन के बावजूद पार्टी की अपनी संगठनात्मक ताकत कमजोर रही है। कई नेता और कार्यकर्ता मानते थे कि पुरानी नेतृत्व व्यवस्था में नई ऊर्जा की कमी है।

मणिक्कम को लाकर पार्टी ने एक सक्रिय और युवा चेहरा चुना है, जो संसद में भी सक्रिय रहे हैं। टैगोर लोकसभा सांसद हैं और कांग्रेस के अंदर उन्हें अच्छा संगठनकर्ता माना जाता है।

उनका तमिलनाडु की स्थानीय राजनीति से गहरा जुड़ाव है। खासकर दक्षिणी जिलों में उनकी पहुंच अच्छी मानी जाती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह बदलाव सिर्फ नाम का नहीं, बल्कि रणनीति का हिस्सा है।
मैदान में सक्रिय रहते हैं टैगोर

मणिक्कम टाइग कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल हैं जो मैदान में उतरकर काम करते दिखते हैं। वे पहले भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर रहे हैं।

उनकी नियुक्ति को पार्टी के अंदर कुछ लोग राहत की सांस के रूप में देख रहे हैं क्योंकि अब संगठन में नई गति आने की उम्मीद है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस फैसले की घोषणा एक्स पर की। उन्होंने साफ कहा कि टैगोर तुरंत प्रभाव से अपना काम संभालेंगे। यह फैसला दिल्ली से लेकर चेन्नई तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बन गया है।

Related Posts

फाइनेंस कंपनियों पर RBI की कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर भरना होगा लाखों का जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामकीय नियमों के उल्लंघन को लेकर दो फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

Read More

फर्जी तलाक’ विवाद में आकांक्षा चमोला का बयान, गौरव के इस्तेमाल को लेकर भी रखी अपनी बात

टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपने खिलाफ लगाए जा रहे ‘फर्जी तलाक’ और गौरव का इस्तेमाल

Read More

फाइनेंस कंपनियों पर RBI की कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर भरना होगा लाखों का जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामकीय नियमों के उल्लंघन को लेकर दो फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। केंद्रीय बैंक ने दोनों कंपनियों

Read More »

जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 68 अर्धशतकों की बराबरी

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रूट ने कम टेस्ट मैचों में

Read More »

पुतला दहन को लेकर रांची में तनाव, छात्रों और पुलिस की भिड़ंत; 14 नामजद

रांची में पुतला दहन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय बिगड़

Read More »

फर्जी तलाक’ विवाद में आकांक्षा चमोला का बयान, गौरव के इस्तेमाल को लेकर भी रखी अपनी बात

टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपने खिलाफ लगाए जा रहे ‘फर्जी तलाक’ और गौरव का इस्तेमाल करने जैसे आरोपों पर नाराजगी

Read More »

शिलॉन्ग हिंसा पर एक्शन मोड में प्रशासन, 15 FIR दर्ज और पांच संदिग्धों की पहचान; SIT को जांच की जिम्मेदारी

शिलॉन्ग में 19 अगस्त को हुई हिंसा के मामले में मेघालय पुलिस ने अब तक 15 FIR दर्ज की हैं। अधिकारियों के मुताबिक, हिंसा के

Read More »

निवेश और रोजगार को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा प्लान, वैश्विक मंच पर बताया MP का रोडमैप

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने Economic Times World Leaders Forum 2026 में प्रदेश के निवेश और विकास मॉडल को सामने रखा। उन्होंने

Read More »