मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर में हुई दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया

दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई और लापरवाही करने वालो का निलंबन करने के  कलेक्टर खंडवा को निर्देश
विभागीय जांच तत्काल शुरू करें, दोषियों को बर्खास्त करने के मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश
भोपाल : 26 जुलाई, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में हुई  सेप्टिक टैंक दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुर्घटना की जवाबदेही तय कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संपूर्ण प्रकरण की विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में लापरवाही करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को निलंबित किया जाये। विभागीय जाँच में दोषी पाये जाने वालों को बर्खास्त किया जायेगा। राज्य सरकार के लिये आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण नोडल अधिकारी, उपयंत्री श्री सुरेश चंद्र पाटीदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला प्रशासन और नगरपरिषद सभी आवश्यक सावधानियां बरतें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घाटों पर गंदगी और सीवेज नहीं गिरे, इसके लिए हर संभव व्यवस्था करने के निर्देश जिला प्रशासन और नगरपरिषद को दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घाटों और खतरनाक स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और पुलिस/होमगार्ड की तैनाती आवश्यक रूप से की जाए। सभी सीवर चैंबर का सर्वे कर टूटे-फूटे ढक्कन तुरंत बदले जाएं और सभी तरह के मरम्मत कार्य तत्काल किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भविष्य में सभी सावधानियां अपनाई जाएं। यह जिला प्रशासन का दायित्व है कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी पार्किंग क्षेत्र में घटित दुःखद घटना में एक तीन वर्षीय बालक की सेप्टिक टैंक में गिरने से मृत्यु हो गई थी। ब्रह्मपुरी पार्किंग क्षेत्र स्थित धर्मशाला परिसर में किए गए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई उपरांत मलबे को यथा स्थान रखा गया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मलबे से लोहा, सरिया, भंगार और अन्य सामग्री निकाली गई और सेप्टिक टैंक के ढक्कन को क्षति पहुँचाकर उसे खुला छोड़ दिया गया। इस परिस्थिति में तीन वर्षीय बालक के सेप्टिक टैंक में गिर जाने से उसकी दुःखद मृत्यु हुई।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को दी प्रोत्साहन राशि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज खेल

Read More

योगी आदित्यनाथ का ऐलान: खाद की कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई, किसानों को नहीं होगी कमी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने

Read More

‘पेपर लीक आतंकवाद से कम नहीं, सरकार इसका मुकम्मल इलाज करेगी’

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पेपर लीक आतंकवाद से कम खतरनाक नहीं है,

Read More »

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को दी प्रोत्साहन राशि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा

Read More »

योगी आदित्यनाथ का ऐलान: खाद की कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई, किसानों को नहीं होगी कमी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि खाद की

Read More »

फिर गरजे अभिजीत दीपके! सरकार को दी सख्त चेतावनी, आंदोलन का किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने सरकार को फिर दी चेतावनी CJP-छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार

Read More »

‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ का पहला रिव्यू वायरल, टॉम हॉलैंड की परफॉर्मेंस ने जीता दिल

cinema- ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ थिएटर में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म में टॉम हॉलैंड लीड रोल में हैं. इस फिल्म को लेकर

Read More »