मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तातारस्तान के प्रमुख रुस्तम मिन्निखानोव से अहम मुलाकात, निवेश और साझेदारी पर चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित AIM Congress-2026 के दौरान रूसी गणराज्य तातारस्तान के प्रमुख (रईस) एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से उच्चस्तरीय द्विपक्षीय मुलाकात की। बैठक में मध्य प्रदेश और तातारस्तान के बीच व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक का प्रमुख उद्देश्य दोनों क्षेत्रों के बीच सेक्टर-विशिष्ट रणनीतिक साझेदारियों की संभावनाएं तलाशना और मध्य प्रदेश में तातारस्तान के निवेश को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, पेट्रोकेमिकल्स, इंजीनियरिंग, फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स, कृषि, कौशल विकास और आधुनिक तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रुस्तम मिन्निखानोव को मध्य प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और निवेश के अनुकूल वातावरण से अवगत कराया। उन्होंने तातारस्तान को आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS)-2027 में भाग लेने का निमंत्रण भी दिया। तातारस्तान की ओर से मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल को रूस-भारत TIME फोरम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।

दोनों पक्षों ने व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए B2B और G2G स्तर पर दीर्घकालिक साझेदारी, द्विपक्षीय बिजनेस मिशन तथा संयुक्त परियोजनाओं की संभावनाओं को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई। इसके लिए अधिकृत नोडल अधिकारियों के माध्यम से समन्वय को तेज करने की दिशा में भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यह मुलाकात मध्य प्रदेश में विदेशी निवेश आकर्षित करने और राज्य को वैश्विक औद्योगिक एवं निवेश साझेदारियों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हाल के वर्षों में मध्य प्रदेश और रूस के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

Related Posts

पर्युषण महापर्व का शुभारंभ, आठ दिनों तक तप-साधना और आत्मचिंतन में जुटेगा जैन समाज

जैन धर्म के प्रमुख आध्यात्मिक पर्व पर्युषण महापर्व का मंगलवार, 8 सितंबर से शुभारंभ हो गया। श्वेतांबर जैन परंपरा में

Read More

यूपी को ग्लोबल टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी, लखनऊ में जुटेंगे दिग्गज; CM योगी करेंगे UPTEX-2026 का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख टेक्सटाइल और गारमेंटिंग हब के रूप में विकसित करने की दिशा में योगी सरकार

Read More

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, चार दिनों में 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की कहानी को बड़े पर्दे पर आगे बढ़ाने वाली फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस

Read More

पर्युषण महापर्व का शुभारंभ, आठ दिनों तक तप-साधना और आत्मचिंतन में जुटेगा जैन समाज

जैन धर्म के प्रमुख आध्यात्मिक पर्व पर्युषण महापर्व का मंगलवार, 8 सितंबर से शुभारंभ हो गया। श्वेतांबर जैन परंपरा में यह पर्व 8 से 15

Read More »

यूपी को ग्लोबल टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी, लखनऊ में जुटेंगे दिग्गज; CM योगी करेंगे UPTEX-2026 का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख टेक्सटाइल और गारमेंटिंग हब के रूप में विकसित करने की दिशा में योगी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी

Read More »

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, चार दिनों में 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की कहानी को बड़े पर्दे पर आगे बढ़ाने वाली फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

Read More »

ग्लोबल 6G पहल से जुड़ा भारत, अमेरिका समेत 25 देश तय करेंगे अगली पीढ़ी की तकनीक की दिशा

भारत ने अगली पीढ़ी की मोबाइल संचार तकनीक यानी 6G के विकास और वैश्विक मानकों को आकार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तातारस्तान के प्रमुख रुस्तम मिन्निखानोव से अहम मुलाकात, निवेश और साझेदारी पर चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित AIM Congress-2026 के दौरान रूसी गणराज्य तातारस्तान के प्रमुख (रईस) एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से

Read More »

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने कृष्न राम महापात्र, राज्यपाल ने दिलाई पद की शपथ

छत्तीसगढ़ की न्यायपालिका को नया नेतृत्व मिल गया है। राज्यपाल रमेन डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद

Read More »