बस्तर से कोरबा तक की उपलब्धियों को मिला राष्ट्रीय मंच, CM साय ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और विशेषताओं का उल्लेख हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के नवाचार, संस्कृति, विरासत और सकारात्मक प्रयासों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलना प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में समाज और राष्ट्रहित के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को राष्ट्रीय पहचान मिलती है। उन्होंने कहा कि इससे अच्छे कार्य करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ता है और अन्य नागरिकों को भी सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरणा मिलती है।

बस्तर ओलंपिक से काले हिरण संरक्षण तक
CM साय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ की अलग-अलग कड़ियों में बस्तर ओलंपिक, मल्हार में मिले प्राचीन ताम्रपत्र और काले हिरण के संरक्षण जैसे छत्तीसगढ़ से जुड़े विषयों का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की उपलब्धियों और विशिष्ट प्रयासों को देशभर में पहचान मिलना छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

छत्तीसगढ़ की बेटी महिमा राजपूत का भी उल्लेख
मुख्यमंत्री ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बेटी महिमा राजपूत की उपलब्धि पर भी गर्व जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं। महिमा राजपूत का मिशन शक्ति सैट से जुड़ना अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को एक-दूसरे से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वच्छता, नवाचार, आत्मनिर्भरता और समाजसेवा जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Related Posts

वैकुंठ चतुर्दशी पर आज बनेगा दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग, भरणी नक्षत्र और वरीयान योग में होगी हरि-हर की आराधना

कार्तिक मास की पावन वैकुंठ चतुर्दशी इस वर्ष 23 नवंबर, सोमवार को विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय संयोग के साथ मनाई

Read More

भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी नई दिशा, पीएम मोदी और बालेन शाह की मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजरें

भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने के लिहाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के

Read More

तमिलनाडु में मौत बनकर दौड़ी कार, पेड़ से टकराने पर 8 लोगों की गई जान; पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। थुरैयूर-मुसिरी

Read More

खेलों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की नई उड़ान, अंतरराष्ट्रीय परिसर से खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के खेल इतिहास में अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर की सौगात एक स्वर्णिम

Read More

वैकुंठ चतुर्दशी पर आज बनेगा दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग, भरणी नक्षत्र और वरीयान योग में होगी हरि-हर की आराधना

कार्तिक मास की पावन वैकुंठ चतुर्दशी इस वर्ष 23 नवंबर, सोमवार को विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय संयोग के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर

Read More »

भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी नई दिशा, पीएम मोदी और बालेन शाह की मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजरें

भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने के लिहाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की प्रस्तावित

Read More »

तमिलनाडु में मौत बनकर दौड़ी कार, पेड़ से टकराने पर 8 लोगों की गई जान; पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। थुरैयूर-मुसिरी हाईवे पर एक कार अनियंत्रित

Read More »

खेलों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की नई उड़ान, अंतरराष्ट्रीय परिसर से खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के खेल इतिहास में अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर की सौगात एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में जुड़

Read More »

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिखी ऐतिहासिक विरासत, दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को प्रदर्शित करने का प्रमुख केंद्र बन गया है। यहां प्रदर्शित

Read More »

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार, किसानों की खुशहाली से बदलेगी तस्वीर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना तभी साकार होगा, जब गांवों का समग्र विकास होगा और किसानों के जीवन

Read More »