बाढ़ से बेहाल नेपाल की मदद को भारत आगे, एयरफोर्स ने भेजी राहत सामग्री

नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई बाढ़ और भूस्खलन से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। इस आपदा के बाद भारत और चीन के सीमावर्ती इलाकों में भी अलर्ट बढ़ा दिया गया है।

नेपाल की मदद के लिए भारत ने तेजी से राहत अभियान शुरू किया है। भारतीय वायुसेना के C-130J विमान के जरिए करीब 10 टन मानवीय राहत सामग्री नेपाल भेजी गई है। इसमें अस्थायी आश्रय, कंबल, स्वच्छता किट, सोलर लैंप और जरूरी दवाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से फोन पर बातचीत कर आपदा पर दुख जताया और भारत की ओर से हर संभव मानवीय सहायता का भरोसा दिया। भारत ने राहत एवं बचाव प्रयासों में सहयोग के लिए NDRF को भी तैयार रखा है।

नेपाल में हालात की गंभीरता को देखते हुए भारत ने बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी है। गंडक नदी के जरिए बाढ़ के प्रभाव की आशंका को देखते हुए प्रभावित जिलों में NDRF की टीमें तैनात की गई हैं।

वहीं, चीन के तिब्बत क्षेत्र में भी बाढ़ से भारी नुकसान की खबर है। राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में अभियान चला रहे हैं। इस बीच भारत की त्वरित सहायता के लिए नेपाल की ओर से आभार जताया गया है।

नेपाल में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों तक मदद पहुंचाना प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Related Posts

संदीप के शानदार प्रदर्शन ने मैनपाट टाइटंस को दिलाई सफलता, मुकाबले में चक्रधर चैंपियंस को करना पड़ा हार का सामना

खेल मुकाबले में मैनपाट टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चक्रधर चैंपियंस को शिकस्त दी। इस मुकाबले में संदीप ने

Read More

डीएपी-यूरिया के बिना खेती से 2 एकड़ में ढाई लाख रुपये से ज्यादा की कमाई! घरेलू उपायों से किसान ने दिखाई नई राह

खेती में अच्छी कमाई के लिए महंगे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करना संभव है, बशर्ते फसल, मिट्टी और पोषक

Read More

काशी में पीएम मोदी ने 150 करोड़ के अरविंद मिल्स प्लांट का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मिर्जामुराद स्थित खोचवां में अरविंद लिमिटेड (अरविंद

Read More

रजनीकांत ने खुद का रिकॉर्ड तोड़ा, ‘जेलर 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म, 8 साल बाद ‘2.0’ पीछे

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उनकी फिल्म ‘जेलर 2’

Read More

संदीप के शानदार प्रदर्शन ने मैनपाट टाइटंस को दिलाई सफलता, मुकाबले में चक्रधर चैंपियंस को करना पड़ा हार का सामना

खेल मुकाबले में मैनपाट टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चक्रधर चैंपियंस को शिकस्त दी। इस मुकाबले में संदीप ने दो गोल दागकर अपनी टीम

Read More »

डीएपी-यूरिया के बिना खेती से 2 एकड़ में ढाई लाख रुपये से ज्यादा की कमाई! घरेलू उपायों से किसान ने दिखाई नई राह

खेती में अच्छी कमाई के लिए महंगे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करना संभव है, बशर्ते फसल, मिट्टी और पोषक तत्वों की जरूरत को समझकर

Read More »

काशी में पीएम मोदी ने 150 करोड़ के अरविंद मिल्स प्लांट का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मिर्जामुराद स्थित खोचवां में अरविंद लिमिटेड (अरविंद मिल्स) के करीब 150 करोड़

Read More »

रजनीकांत ने खुद का रिकॉर्ड तोड़ा, ‘जेलर 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म, 8 साल बाद ‘2.0’ पीछे

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उनकी फिल्म ‘जेलर 2’ ने आठ साल पुराने रिकॉर्ड

Read More »

वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली ने शुरू किया अभ्यास, पूरे जोश में दिखे ‘किंग’

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आगामी वनडे सीरीज से पहले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम

Read More »

10 रुपये की चाय बेचकर हर महीने 9 लाख का कारोबार, PM मोदी और एलन मस्क से प्रेरित है दुकानदार

चाय की एक छोटी-सी दुकान भी बड़े कारोबार का रूप ले सकती है। इसकी मिसाल इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक सफलता

Read More »