देश के अग्रणी राज्यों में होगी छत्तीसगढ़ की पहचान, विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी और विकसित राज्यों की श्रेणी में स्थापित करना राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। सरकार आर्थिक विकास के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुशासन, अधोसंरचना और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में व्यापक काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब अपनी पारंपरिक औद्योगिक और खनिज आधारित पहचान से आगे बढ़कर युवा शक्ति, नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप, ग्रीन एनर्जी और आधुनिक विनिर्माण जैसे नए क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन क्षेत्रों में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर सरकार का विशेष जोर है।

साय ने कहा कि प्रदेश के विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। आदिवासी क्षेत्रों में सड़क और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ वनाधिकार और जनजातीय कल्याण से जुड़े कार्यों को भी गति दी जा रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार, वनाधिकार पत्र प्रदान करने में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में प्रतिष्ठित NMIMS का कैंपस खुलना उच्च शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे युवाओं को आधुनिक शिक्षा और नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल विकास दर बढ़ाना नहीं, बल्कि ऐसा समावेशी और संतुलित विकास सुनिश्चित करना है, जिसमें प्रदेश के हर वर्ग और हर क्षेत्र को आगे बढ़ने का अवसर मिले। सरकार इसी संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों में पहचान दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है।

Related Posts

मालवी, निमाड़ी और बुंदेली को सहेजने की जरूरत, आधुनिकता की दौड़ में न खोएं अपनी जड़ें

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने के लिए आंचलिक बोलियों का संरक्षण बेहद जरूरी है।

Read More

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार का संकल्प, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के तालमेल पर जोर

मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी

Read More

आदिवासी वनांचलों में विकास की नई पहल, किसान होंगे समृद्ध और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने

Read More

मानवता और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं गुरु नानक देव जी, उनके संदेश आज भी प्रासंगिक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी ने अपने विचारों और उपदेशों के माध्यम से

Read More »

मालवी, निमाड़ी और बुंदेली को सहेजने की जरूरत, आधुनिकता की दौड़ में न खोएं अपनी जड़ें

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने के लिए आंचलिक बोलियों का संरक्षण बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने

Read More »

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार का संकल्प, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के तालमेल पर जोर

मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव

Read More »

आदिवासी वनांचलों में विकास की नई पहल, किसान होंगे समृद्ध और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर

Read More »

मेहनत लाई रंग! महक और पलक का भारतीय टीम में चयन, इंग्लैंड से होगा अगला मुकाबला

छत्तीसगढ़ की दो होनहार बेटियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। राज्य की महिला

Read More »

पीएम मोदी का गुरुद्वारों से आह्वान, देश के हर युवा तक पहुंचाएं यह संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गुरुद्वारों और सिख समुदाय से एक महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के हर युवा तक सेवा,

Read More »