छत्तीसगढ़ में 100 एकड़ में बनेगा लॉजिस्टिक्स पार्क, सिंगापुर की कंपनी करेगी 700 करोड़ का निवेश

छत्तीसगढ़ में लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य में करीब 100 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित करने का प्रस्ताव है। सिंगापुर की कंपनी यूनिवर्सल सक्सेस (एस) पीटीई लिमिटेड ने इस परियोजना में करीब 700 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष पूंजी निवेश में रुचि दिखाई है।

यह निवेश प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे के दौरान कंपनी के चेयरमैन प्रसून मुखर्जी के साथ हुई बैठक में सामने आया। प्रस्तावित पार्क को आधुनिक तकनीक और सिंगापुर के लॉजिस्टिक्स मॉडल के अनुरूप विकसित करने की योजना है।

वेयरहाउसिंग से लेकर कोल्ड चेन तक की सुविधा
प्रस्तावित लॉजिस्टिक्स पार्क में अत्याधुनिक वेयरहाउसिंग हब, मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल और कोल्ड-चेन नेटवर्क विकसित किए जाने की रूपरेखा है। इससे कृषि उत्पादों, प्रसंस्कृत खाद्य सामग्री और औद्योगिक माल के भंडारण तथा परिवहन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

परिवहन लागत घटाने और रोजगार बढ़ाने पर जोर
इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स व्यवस्था विकसित होने से प्रदेश के उद्योगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। साथ ही, प्रभावी सप्लाई चेन से परिवहन लागत कम करने और स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिल सकती है। परियोजना से अधोसंरचना विकास के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर बनने की संभावना है।

सिंगापुर दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से निवेश आकर्षित करने पर जोर दिया जा रहा है। इससे पहले SING Forum 2026 में राज्य को कुल 43,250 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलने की जानकारी सामने आई थी, जिसमें डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े बड़े प्रस्ताव भी शामिल हैं।

Related Posts

मालवी, निमाड़ी और बुंदेली को सहेजने की जरूरत, आधुनिकता की दौड़ में न खोएं अपनी जड़ें

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने के लिए आंचलिक बोलियों का संरक्षण बेहद जरूरी है।

Read More

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार का संकल्प, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के तालमेल पर जोर

मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी

Read More

आदिवासी वनांचलों में विकास की नई पहल, किसान होंगे समृद्ध और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने

Read More

मानवता और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं गुरु नानक देव जी, उनके संदेश आज भी प्रासंगिक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी ने अपने विचारों और उपदेशों के माध्यम से

Read More »

मालवी, निमाड़ी और बुंदेली को सहेजने की जरूरत, आधुनिकता की दौड़ में न खोएं अपनी जड़ें

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने के लिए आंचलिक बोलियों का संरक्षण बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने

Read More »

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार का संकल्प, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के तालमेल पर जोर

मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव

Read More »

आदिवासी वनांचलों में विकास की नई पहल, किसान होंगे समृद्ध और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर

Read More »

मेहनत लाई रंग! महक और पलक का भारतीय टीम में चयन, इंग्लैंड से होगा अगला मुकाबला

छत्तीसगढ़ की दो होनहार बेटियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। राज्य की महिला

Read More »

पीएम मोदी का गुरुद्वारों से आह्वान, देश के हर युवा तक पहुंचाएं यह संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गुरुद्वारों और सिख समुदाय से एक महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के हर युवा तक सेवा,

Read More »