कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए अपराधियों और अराजक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण और माफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों में पुलिस-प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहना होगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

माफिया और अवैध कब्जे पर सख्ती
CM योगी ने भूमाफिया और प्रभावशाली अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी और सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अपराध की स्थिति की नियमित समीक्षा करने और हर जोन व रेंज स्तर पर साप्ताहिक क्राइम एनालिसिस कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

जनता की शिकायतों के निस्तारण पर भी जोर
CM योगी ने अधिकारियों को जनता की शिकायतों का वास्तविक और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल कागजी कार्रवाई पूरी कर शिकायतों को बंद करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। पांच वर्ष से अधिक पुराने राजस्व मामलों को भी मिशन मोड में निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री के सख्त रुख से स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनशिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही के पक्ष में नहीं है।

Related Posts

मालवी, निमाड़ी और बुंदेली को सहेजने की जरूरत, आधुनिकता की दौड़ में न खोएं अपनी जड़ें

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने के लिए आंचलिक बोलियों का संरक्षण बेहद जरूरी है।

Read More

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार का संकल्प, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के तालमेल पर जोर

मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी

Read More

आदिवासी वनांचलों में विकास की नई पहल, किसान होंगे समृद्ध और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने

Read More

मानवता और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं गुरु नानक देव जी, उनके संदेश आज भी प्रासंगिक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी ने अपने विचारों और उपदेशों के माध्यम से

Read More »

मालवी, निमाड़ी और बुंदेली को सहेजने की जरूरत, आधुनिकता की दौड़ में न खोएं अपनी जड़ें

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने के लिए आंचलिक बोलियों का संरक्षण बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने

Read More »

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार का संकल्प, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के तालमेल पर जोर

मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव

Read More »

आदिवासी वनांचलों में विकास की नई पहल, किसान होंगे समृद्ध और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर

Read More »

मेहनत लाई रंग! महक और पलक का भारतीय टीम में चयन, इंग्लैंड से होगा अगला मुकाबला

छत्तीसगढ़ की दो होनहार बेटियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। राज्य की महिला

Read More »

पीएम मोदी का गुरुद्वारों से आह्वान, देश के हर युवा तक पहुंचाएं यह संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गुरुद्वारों और सिख समुदाय से एक महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के हर युवा तक सेवा,

Read More »