एकनाथ शिंदे के दल में शामिल हुए शिवसेना यूबीटी के बागी 6 सांसद

एकनाथ शिंदे के दल में शामिल हुए शिवसेना यूबीटी के बागी 6 सांसद
शिवसेना यूबीटी से बागी हुए 6 सांसदों ने आज महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम लिया , शिंदे ने अपनी पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर अपने दल में सभी सांसदों की शामिल किया और कहा कट्टर शिवसैनिक सांसदों का स्वागत है।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से बागी हुए 6 सांसद संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निम्बालकर (ओमराजे निम्बालकर) , संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल आष्टीकर आज महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गए। शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा, आज हम इन सभी 6 ‘कट्टर शिवसैनिक सांसदों’ का बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे की असली शिवसेना में स्वागत करते हैं।

शिंदे ने कहा 4 साल पहले 2022 में हमने बगावत की थी जब 40 विधायक हमारे साथ आए थे और इस बार हमने छक्का मारा है। शिंदे बोले 2022 में हमने बालासाहेब की शिवसेना को बचाने के लिए बगावत की थी और अब यह 4 साल पहले हुई उसी बगावत का दूसरा चरण है। हम शिवसेना और बालासाहेब के विचारों को बचाने के लिए यहां हैं। इसीलिए इन 6 सांसदों ने बालासाहेब की असली शिवसेना में आने का फैसला किया है।

ओमराजे निंबालकर ‘रील स्टार’ नहीं ‘रियल स्टार’
एकनाथ शिंदे ने कहा ओमराजे निंबालकर बड़े दिल के साथ हमारे साथ आए। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत की और फिर हमारे साथ आने का फ़ैसला किया। लोग उन्हें ‘रील स्टार’ कहते हैं, लेकिन मेरी नज़र में वे ‘रियल स्टार’ हैं। ये सभी लोग अपने निजी फ़ायदे के लिए नहीं, बल्कि अपने चुनाव क्षेत्र की भलाई के लिए हमारे साथ आए हैं।

जब हमने बगावत की तब 40 थे चुनाव बाद 60 हो गए
एकनाथ शिंदे ने कहा 2022 में हमने जो फ़ैसला लिया लोगों ने उसे स्वीकार किया उसके बाद हम जनता की अदालत में गए और चुनावों में लोगों ने हमें मंजूरी दी। जब हमने बगावत की थी, तब हमारे पास 40 विधायक थे, लेकिन बाद में चुनावों में हमारी संख्या 40 से बढ़कर 60 हो गई।

मैं कोई काम अधूरा नहीं छोड़ता
शिंदे ने कहा जब मैं मुख्यमंत्री था तो मैंने एक कार्यकर्ता की तरह व्यवहार किया और आज भी मैं एक कार्यकर्ता की तरह ही काम करता हूँ। मैं इन सभी 6 सांसदों से कहना चाहता हूँ कि उन्हें भी आम कार्यकर्ताओं की तरह व्यवहार करना होगा हम उनके साथ सभी का सम्मान करेंगे। हमारे मंत्री आपके साथ बैठकर आपके निर्वाचन क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करेंगे शिंदे ने कहा मैं कोई भी काम अधूरा नहीं छोड़ता ‘ऑपरेशन टाइगर’ आपके सामने सफल हुआ है।

Related Posts

ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक ने इंडोनेशिया में पीएम मोदी की तारीफ

ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक ने इंडोनेशिया में पीएम मोदी की तारीफइंडोनेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने

Read More

बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका एवं भूमि संबंधी अन्य जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराने की होगी व्यवस्था

बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका एवं भूमि संबंधी अन्य जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराने की होगी व्यवस्थामुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Read More

छात्राओं की फ्री स्कूटी योजना 5 साल बढ़ी, हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा नकद इनाम – MP कैबिनेट

छात्राओं की फ्री स्कूटी योजना 5 साल बढ़ी, हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा नकद इनाम – MP कैबिनेटमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

Read More

मलक्का स्ट्रैट पर मोदी सरकार के कदम से बढ़ेगी बीजिंग की टेंशन

मलक्का स्ट्रैट पर मोदी सरकार के कदम से बढ़ेगी बीजिंग की टेंशनविस्तारवाद पर सख्त संदेश देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया से चीन

Read More »

ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक ने इंडोनेशिया में पीएम मोदी की तारीफ

ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक ने इंडोनेशिया में पीएम मोदी की तारीफइंडोनेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू

Read More »

बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका एवं भूमि संबंधी अन्य जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराने की होगी व्यवस्था

बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका एवं भूमि संबंधी अन्य जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराने की होगी व्यवस्थामुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन

Read More »

छात्राओं की फ्री स्कूटी योजना 5 साल बढ़ी, हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा नकद इनाम – MP कैबिनेट

छात्राओं की फ्री स्कूटी योजना 5 साल बढ़ी, हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा नकद इनाम – MP कैबिनेटमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता

Read More »

सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल

सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिलभारतीय क्रिकेट को शिखर पर पहुंचाने में सबसे बड़ा योगदान देने वाले पूर्व

Read More »

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग हुई शुरूबॉलीवुड से एक और पॉपुलर फ्रेंचाइजी धमाल की चौथी इंस्टॉलमेंट बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली

Read More »